फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man comment against mla in facebook

विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज समर्थकों ने युवक को पीटा

Sat, 29 Feb 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
young man comment against mla in facebook
विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज समर्थकों ने युवक को पीटा
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घायल का वीडियो
- पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे समेत लोगों पर दर्ज किया एनसीआर
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज समर्थकों ने शुक्रवार की देर शाम एक युवक की पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने घायल युवक को थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी मेंहदावल भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने कुलदीप सिंह समेत दो लोगों पर एनसीआर दर्ज किया। घायल का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया।

क्षेत्र के जब्बार गांव निवासी पीड़ित सुग्रीव गुप्ता का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन उसने विधायक राकेश सिंह बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया था। इस मामले में उसने विधायक से माफी भी मांगी थी। आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम मेंहदावल से वह अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में रोक कर विधायक के समर्थक जब्बार गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि मेंहदावल पुलिस को तहरीर दे दिया है। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि किसी व्यक्ति को किसी को मारने-पीटने का अधिकार नहीं है। पीड़ित युवक व दूसरे पक्ष को बुलाकर आमने- सामने करके मामले की जानकारी जुटाएंगे कि घटना की असली वजह क्या है। एसओ करुणाकर पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवक मेंहदावल स्थित गैंस एजेंसी पर काम करता है। उसकी तहरीर पर जब्बार गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह समेत दो लोगों पर एनसीआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed