{"_id":"6182d3f1ac5d3203c66f72c1","slug":"young-man-abducted-damsel-khalilabad-news-gkp415293494","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को भगा ले गया शादीशुदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को भगा ले गया शादीशुदा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को भगा ले गया शादीशुदा युवक
मेंहदूपार। क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को उसी गांव का शादीशुदा युवक शनिवार को भगा ले गया। पीड़ित पिता ने बुधवार को धर्मसिंहवा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक बहला-फुसला कर शनिवार को भगा ले गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पहले बेटी को रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में महिलाओें से जानकारी मिली कि गांव का आरोपी युवक उसकी बेटी से बातचीत करता था। जब पता किया तो गांव का आरोपी युवक भी अपने घर पर नहीं था। बुधवार को पीड़ित पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाना धर्मसिंहवा पर तहरीर दी। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना सत्य मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।