{"_id":"6272b2945d06af03b7594c6e","slug":"young-boy-dip-in-river-khalilabad-news-gkp4356998132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
गोरयाघाट गांव निवासी मृतक अजय देवगन के रोते बिलखते परिजन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआनो नदी में डूबने से युवक की मौत
- क्षेत्र के गोरयाघाट गांव का निवासी था अजय देवगन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बुधवार को महुली क्षेत्र के गोरयाघाट के निकट स्थित कुआनो नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि युवक नित्यक्रिया के लिए गया था।
गोरयाघाट गांव निवासी 18 वर्षीय अजय देवगन पुत्र सजनलाल बुधवार सुबह करीब सात बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वापस घर नही पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों के साथ परिजन कुआनो नदी की तलहटी तक पहुंचे। उसी दौरान नदी के दूसरे छोर पर धनघटा क्षेत्र के परसहर की रहने वाली दो युवती बर्तन साफ करती मिली। पूछताछ में युवतियों ने बताया की कुछ देर पहले एक युवक नदी में गिरते हुए दिखायी दिया था। उन्हें अंदेशा था कि शायद कोई स्नान करने के लिए गया है। इसके बाद ग्रामीण युवक की तलाश करने लगे। पुलिस भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने अजय देवगन का शव ढूंढ कर बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर रमजान अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।