फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   yelo and green house victory match

प्रतियोगिता में पहले दिन येलो और ग्रीन हाउस का रहा दबदबा

Tue, 28 Dec 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
yelo and green house victory match
प्रतियोगिता में पहले दिन येलो और ग्रीन हाउस का रहा दबदबा
विज्ञापन

- एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन के खेल में ब्लू हाउस का दबदबा रहा। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू द्वितीय, येलो हाउस तीसरे पर रहा। 200 मीटर दौड़ में येलो हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय और ब्लू हाउस तीसरे पर रहा। इसी तरह रिले रेस बालक वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय व ब्लू हाउस को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में येलो हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय रहा। 200 मीटर दौड़ में येलो प्रथम व ग्रीन को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसी तरह सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस को दूसरा स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग में ब्लू हाउस को प्रथम व ग्रीन हाउस को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व विद्यालय एमडी राकेश चौबे ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण है। खेल से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वस्थ मानसिकता और अनुशासन के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा, कृष्ण मणि मिश्र, विकास श्रीवास्तव, प्रधान रामललित चौधरी, सत्येंद्रनाथ शुक्ला, धर्मेंद्र चौरसिया, मनीष सिंह, वंदना त्रिपाठी, नागेंद्र यादव, वंदना त्रिपाठी और गुड्डू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed