फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   xen inspected ghaghara cutting place

एमबीडी तटबंध के कटान स्थल से मुड़ने लगी धारा

Fri, 10 Sep 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
xen inspected ghaghara cutting place
एमबीडी तटबंध के कटान स्थल से मुड़ने लगी धारा
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण
कहा- तुर्कवलिया नायक के पास तटबंध पूरी तरह सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह शुक्रवार को तुर्कवलिया नायक के पास घाघरा नदी की ओर से की जा रही कटान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बांध के सुरक्षित रहने का दावा किया।

तुर्कवलिया नायक गांव के पास घाघरा नदी कटान करके और वर्ष 2013 में एमबीडी बांध को काटकर भारी तबाही मचा चुकी है। उसी स्थान पर इस वर्ष भी नदी तेजी के साथ कटान करते हुए बांध की तरफ बढ़ रही है। बांध से करीब 100 मीटर की दूरी पर हो रही कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग दो दिन से बालू भरी बोरी पानी में डालकर कटान रोकने की कोशिश कर रहा है। अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह व अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि दो दिनों से किए जा रहे प्रयास से नदी की धारा मुड़ने लगी है। उम्मीद है कि कटान को जल्द ही रोक लिया जाएगा। यदि कटान नहीं रुकती है और नदी बांध की तरफ बढ़ी तो बांध से 60 मीटर की दूरी पर बोल्डर व जियो ट्यूब डाल कर कटान को काबू में करने की कोशिश होगी। उन्होंने गांव के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2013 वाली स्थिति नहीं आने पाएगी। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है और रहेगा। दूसरी तरफ गांव के लोगों का कहना है कि कटान जरा सी भी कम नहीं हुई है। इसी तरह की बात अधिकारी 2013 में भी कह रहे थे और बांध को बचा नहीं पाए। कटान को रोकना है तो अभी से बालू नहीं बोल्डर डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed