फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   X-ray plate finished in district hospital, increased problems of patients

जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
X-ray plate finished in district hospital, increased problems of patients
जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

- सिर्फ इमरजेंसी व मेडिकोलीगल से संबंधित एक्सरे ही किए जा रहे
- जिला अस्पताल में रोजाना एक्सरे के लिए आते हैं 60 से 70 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में 20 दिन से डिजिटल एक्सरे की प्लेट खत्म होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीज निजी लैब में एक्स-रे करा रहे हैं। इस समय प्रतिदिन 60 से 70 मरीज एक्सरे के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को कई मरीज इसकी शिकायत लेकर सीएमएस के पास पहुंचे। इस पर सीएमएस ने जल्द से जल्द एक्सरे प्लेट आने की बात कही है।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन विभिन्न जगहों से 60 से 70 मरीज डिजिटल एक्सरे के लिए पहुंचते हैं। डॉक्टर जरूरत के मुताबिक मरीजों को एक्स-रे की सलाह भी देते हैं। पिछले 20 दिनों से जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है। इसके बाद से मरीजों को एक्सरे के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पूछने पर कर्मचारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि प्लेट कब तक आएगी। मरीजों को बाहर निजी लैब में एक्सरे कराना मजबूरी बन गया है। एक्सरे कक्ष में मौजूद कर्मियों का कहना है कि सिर्फ इमरजेंसी और मेडिकोलीगल मामले में एक्सरे किए जा रहे हैं। सामान्य एक्सरे पूरी तरह से बंद हैं। जब तक प्लेट नहीं आ जाती है, तब तक एक्सरे नहीं हो सकेगा। बुधवार को एक्सरे कराने पहुंचे मरीज संजय सिंह, राजकुमार ने इसकी शिकायत सीएमएस से की। मरीजों ने बताया कि मजबूरी में निजी जांच केंद्रों पर रुपये देकर एक्सरे कराना पड़ा है। गोरखल निवासी जय प्रकाश, गणेश, संतोष आदि मरीजों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी एक्सरे प्लेट खत्म होने की जानकारी देकर लौटा दे रहे हैं। एक्सरे प्लेट कब आएगी, यह नहीं बता रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है, जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है। एक्सरे प्लेट की मांग की गई है। उम्मीद है कि तीन से चार दिनों में आ जाएगी। उसके बाद सामान्य एक्सरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed