फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wrong atatement on social media against god

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, केस

Thu, 18 Jan 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
wrong atatement on social media against god
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द मामले में पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की।
एसओ श्याममोहन ने बताया कि बकहां गांव निवासी एक युवक सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अनावश्यक प्रचार कर रहा था। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। बकहां निवासी दुर्गेश ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
एसओ ने बताया कि दुर्गेश ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव निवासी ऋषिपाल पुत्र शिवमूरत हिन्दू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपशब्दों से प्रचार फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर कर रहा है। आरोपी के इस कार्य से उसकी व समस्त हिन्दू जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे गांव के भीतर धार्मिक हिंसा बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रतिवादी द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के आपत्तिजनक प्रचार-प्रसार की वजह से 2021 में हिंसा हुई थी। प्रतिवादी की वजह से ही मौजूदा समय में भी आपस में वैमनस्यता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ जान-बूझकर धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed