फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   worried family thier son

यूक्रेन में फंसे बेटे की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं परिजन

Sat, 26 Feb 2022 09:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
worried family thier son
यूक्रेन में फंसे बेटे की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां/मेंहदावल/तिघरा। यूक्रेन में फंसे युवकों की सुरक्षा के प्रति उनके परिजन परेशान हैं। परिजन लगातार बेटे से फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं। सभी को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है।
बाघनगर कस्बा निवासी राम कुमार गुप्ता का पुत्र आदित्य कुमार कसौधन यूक्रेन के विनिटशामेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिता राम कुमार गुप्ता ने बताया जब से रूस और यूक्रेन बीच युद्ध की खबर मिली है, तभी से बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार बेटे से फोन के जरिए संपर्क बनाकर हाल जान रहे हैं। वहीं भारतीय दूतावास के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर भारतीयों को वहां से निकालने की जानकारी ले रहे हैं। बताया कि फिलहाल बेटा भारतीय दूतावास में है। खाना पानी मिल रहा है। 24 फरवरी को बेटे आदित्य की फ्लाइट से घर वापसी थी। उसी दिन एयरपोर्ट क्यूबा पर रूस सैनिकों द्वारा हमला किया गया, एयरपोर्ट खाली करा दिया गया। जिससे बेटा घर नहीं आ सका। भारतीय दूतावास में बेटे को रखा गया है। भारतीय दूतावास के टोल फ्री नंबर पर वहां के अधिकारियों से वार्ता की गई तो बताया गया कि जल्द ही भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश भेजा जाएगा। फिलहाल बेटे की चिंता में रात में नींद नही आ रही हैं। आदित्य कुमार की माता मंजू देवी, बड़ा भाई अरुण कुमार व परिवार के सभी लोग चिंतित हैं और बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

चांदचौरा गांव निवासी विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई अभिषेक सिंह यूक्रेन में एबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र है, रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध से भाई की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भाई से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली जा रही है। भाई ने बताया कि बस से उसे पौलेंड के पास एयरपोर्ट पर ले जाया जा रहा है। उम्मीद जगी है कि भाई सुरक्षित घर पहुंच जाएगा। भाई के साथ कुशीनगर, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की युवती साथ में है। इसी तरह मेंहदावल नगर पंचायत के बहबोलिया वार्ड निवासी डॉक्टर अजय गुप्ता के बेटे आयुष कुमार उर्फ सूरज यूक्रेन के लबीब मेडिकल विश्वविद्यालय लबीब से एमबीबीएस कर रहे हैं। इधर रूस और यूक्रेन के बीच उत्पन्न हुए विवाद की वजह से परिजन चिंतित हो गए हैं। जंग होने की वजह से परिजन बेटे की सुरक्षा को लेकर घबराए हुए हैं। परिजनों ने बताया कि बेटे से फोन पर बातचीत कर रहे है। बेटा हॉस्टल में होने की बात बता रहा है। बाहर निकलने पर पाबंदी बता रह है। सड़कों पर सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। सड़कें छावनी में तब्दील हैं। भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed