फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   world tobaco day

Sant Kabir Nagar News: तंबाकू का सेवन न करने का दिलाया संकल्प

Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
world tobaco day
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर खलीलाबाद सीएचसी में गोष्ठी हुआ।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

-विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प दिलाया गया।
डेंटल सर्जन कृतिका सिंह ने कहा कि 31 मई को दुनिया भर में हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम वी नीड फूड-नॉट टोबैको है। इस थीम का उद्देश्य तंबाकू किसानों को वैकल्पिक फसल उत्पादन के बारे में जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है।तंबाकू के सेवन करने से हमें अस्थमा या दिल का दौरा जैसे बीमारीयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दंत स्वास्थ्य विज्ञानी दिनेश चौधरी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से गंभीर बीमारी हो सकती है। खांसी, जुकाम, टीबी, म्फिसीमा, क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस और फेफड़ों के कैंसर के मामले भी बढ़ते दिख रहे हैं। तंबाकू सेवन से मुंह की रंगत बिगड़ती है। मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण धूम्रपान है। इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, प्रियंका, नेहा चौधरी, सोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000
इंसेट-
विधिक साक्षरता शिविर में किया गया जागरूक
धनघटा। बुधवार को धनघटा तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प दिलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोस्वामी ने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका समाधान होता है। आवश्यकता इस बात की है कि उसकी जानकारी हमें होनी चाहिए। अगर आपको अपने अधिकारों की जानकारी होगी तो आप उसका लाभ अवश्य खा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। तंबाकू सेवन से जान को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस कारण तंबाकू का सेवन न तो करें और न ही किसी को करने की सलाह दें। इस मौके पर एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, लल्लन यादव, उदय भान, अधिवक्ता प्रेम नारायण मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed