फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   world polulation day programm conduct

दंपती को देंगे परिवार नियोजन की जानकारी

Mon, 28 Jun 2021 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
world polulation day programm conduct
दंपती को देंगे परिवार नियोजन की जानकारी
विज्ञापन

- विश्व जनसंख्या दिवस के प्रथम चरण दंपती संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई ) को स्वास्थ्य विभाग जनसंख्या स्थिरता माह के रुप में मना रहा है। इसके प्रथम चरण में 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा का आयोजन सोमवार को प्रारंभ हो गया। आशा कार्यकर्ता दंपती से संपर्क करके उनको परिवारनियोजन के बारे में जानकारी दे रही हैं।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता माह के प्रथम चरण का शुभारंभ सोमवार को हो गया। आशा कार्यकर्ता जिले के हर ब्लॉकों में स्थित गांवों में गई और लोगों से संपर्क किया। दंपती संपर्क पखवाड़े के दौरान आशा कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपती को चिह्नित करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर टेली काउंसिलिंग की भी मदद ली जाएगी। दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए। इससे मातृ मृत्यु-दर में 30 प्रतिशत एवं शिशु मृत्यु-दर में 10 प्रतिशत की कमी लायी जा सकती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि पुरुष नसबंदी सरल है और सुरक्षित भी, इसलिए योग्य लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें और लाभ उठायें। परिवार नियोजन के प्रति लोगों के व्यवहार में परिवर्तन की जरूरत है। गर्भ निरोधक साधनों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाना चाहिए, जिससे जन-जागरूकता आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed