फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Working women are targeted...they lure and trap them.

Sant Kabir Nagar News: निशाने पर कामकाजी महिलाएं...लालच देकर फंसाती है जाल में

Thu, 19 Dec 2024 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Working women are targeted...they lure and trap them.
गोरखपुर/संतकबीरनगर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बिलंदपुर की राजमती फैक्टरी और छोटी-मोटी जगहों पर प्रतिदिन काम करने वाली महिलाएं और लड़कियों को जाल में फंसाती है। उन्हें अधिक रुपये का लालच देकर दूसरे राज्यों में बेच देती है। इसके जाल में फंसी रीता ने राजस्थान से मुक्त होने के बाद कई राज खोले हैं।
विज्ञापन

महिला बिलंदपुर में प्रधानमंत्री योजना से मकान बनवा कर रहती है। आस-पास के लोग भी इसके कारनामे को जानकर हैरान हैं। उनका कहना है कि हमेशा वह गायब रहती है। उसके परिवार के लोग ही घर पर दिखते हैं। इधर कुछ दिनों से वह बिल्कुल भी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


रीता की शादी में बनी है गवाह

आरोप है कि रीता का अपहरण कर राजमती ने राजस्थान के थाना थोई जनपद नीम में बेच दिया था। वहां एक व्यक्ति से उसकी कोर्ट मैरिज भी कराई गई। शादी का एक कागज वायरल हो रहा है, इसमें एक गवाह के रूप में राजमती देवी पत्नी शिवलाल और दूसरे गवाह में राजस्थान के सीकर जिला ढाणी मोतीवाली झाडली निवासी सीताराम पुत्र मलाराम गुर्जर का नाम दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से जाल में फंसा रही थी राजमती
रीता ने पुलिस को बताया है कि राजमती कई दिनों से उसके आगे पीछे घूम रही थी। खलीलाबाद जिस फैक्टरी में काम करती थी, हमेशा उसके बाहर वह मिल जाती थी। वहां अन्य महिलाओं से भी वह बातें करती थी, इसलिए मैंने भी उससे बात करना शुरू किया। पहले उसने मेरी बेटी को बेचने का प्रयास किया था। इसके लिए बेटी के मोबाइल पर कॉल कर 50 हजार रुपये की नौकरी दिलाने का झांसा भी दिया। बेटी समझदार थी, उसने बात करना बंद कर दिया। एक दिन बेटी के मोबाइल पर कॉल कर उसे अकेले में मिलने के लिए भी बुलाया था। उस दिन बेटी ने मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया तो मुझसे उसकी शिकायत करने लगी। इसपर राजमती पर नाराज भी हुई। इसके बाद खुद उसकी बातों में फंस गई।
बातचीत के दौरान खिलाया था समोसा

एक अगस्त को बात करने के दौरान ही राजमती ने अपने पास से समोसा निकाल कर दिया। खुद भी समोसा खाने लगी। थोड़ी देर बाद अचेत हो गई। होश आया तो खुद को दिल्ली स्टेशन पर पाया। वहां इसके संपर्क के दो पुरुष और महिलाएं भी मौजूद थीं। वे मुझे बीयर बार में बेचने ले गए। वहां सात लाख रुपये की बोली लगी। मेरे विरोध पर डील टूट गई। इसपर राजमती काफी नाराज हुई। इसके बाद मुझे राजस्थान ले जाकर बेच दिया। रीता ने बताया कि मुझे खोजने में पति ने बहुत अधिक प्रयास किया। तभी दोबारा घर वापस आ सकी हूं।


रामगढ़ताल में तलाशी जा रही गुमशुदा किशोरी
रीता ने रामगढ़ताल की एक किशोरी के बारे में भी बताया है कि वह भी वहां बंधक है। रीता के बताने के बाद एसएसपी के निर्देश पर रामगढ़ताल में थाने में किशोरियों की गुमशुदगी के केस खंगाले जा रहे हैं। अभी ऐसी कोई किशोरी नहीं मिल पाई है। पुलिस टीम राजस्थान जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed