फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   work will start in two places

बाबा महेश्वरनाथ मंदिर व बौद्ध स्तूप का हुआ शिलान्यास

Sat, 20 Mar 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
work will start in two places
धर्मसिंहवा में बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन करते विधायक-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
बाबा महेश्वरनाथ मंदिर व बौद्ध स्तूप का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन

- योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। योगी सरकार के चार साल पूरा होने पर चल रहे कार्यक्रम के तहत शनिवार को विभिन्न स्थानों पर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पौली क्षेत्र में बाबा महेश्वरनाथ मंदिर व धर्मसिंहवा में बौद्ध स्तूप स्थल के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
47.55 लाख से सजेगा बाबा महेश्वरनाथ मंदिर
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेश्वरपुर शनिवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित बाबा महेश्वर नाथ मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर 47.55 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीराम चौहान ने वैदिक मंत्रों से शिला पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष के सुशासन के चलते पूरे प्रदेश में अमन-चैन कायम है। सबका साथ, सबका विकास वादे के तहत सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार लोगों के लिए विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। जिसमें पीएम आवास, उज्ज्वला गैस योजना, सुकन्या योजना, विद्युतीकरण आदि शामिल है। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मिलन यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित है। इस मौके पर डीसी मनरेगा राकेश कुमार, एसडीएम धनघटा योगेश्वर सिंह, बीडीओ महाबीर सिंह, एडीओ पंचायत दिनेश राय, राममिलन यादव, दिगपाल पाल ,रामबृक्ष कन्नौजिया, रमेश सिंह, हरिश्चंद, लाल साहब, मनोज यादव, विश्राम सागर, जोखू यादव, राजू चौरसिया, कौशल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 लाख में होगा बौद्ध स्तूप स्थल का सुंदरीकरण
धर्मसिंहवा। बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण के लिए शनिवार को मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि धर्मसिंहवा में बहुप्रतीक्षित बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण के लिए शासन द्वारा 48.11 लाख रुपये धन अवमुक्त किया गया है। बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण के लिए जो खाका है उसमें बौद्ध स्तूप के चारों तरफ से बाउंड्री बनाने और विद्युतीकरण सहित यहां तक आने-जाने के लिए रास्ता बनाया जाएगा।

धर्मसिंहवा का बौद्ध स्तूप अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए हैं। बताया जाता है कि धर्मसिंहवा का पुराना नाम धम्मासंघ था और यहां बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध भिक्षु आते थे और बगल में स्थित पोखरे में स्नान करते थे। बौद्ध स्तूप के जीर्णोद्धार को लेकर मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा और इसके विकास के लिए पुरातत्व विभाग के साथ मौके का मुआयना भी किया था। वर्ष 2019 में विधायक राकेश सिंह बघेल परियोजना निदेशक एके सिंह और जेई जयहिंद ने कार्ययोजना का खाका तैयार किया था। बौद्ध स्तूप को सुरक्षित रखने के लिए उसके चारों तरफ सुरक्षित किया जायेगा तथा पोखरे के चारों तरफ इंटरलॉकिंग के साथ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। बगल में एक संग्रहालय खोला जायेगा, जिसमें उसके अवशेषों को सुरक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सांथा रेनू चौधरी, महेंद्र राय, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, सर्वेश्वर पांडेय, बालरूप कन्नौजिया, विनोद पांडेय, विपिन शुक्ल, अरविंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed