{"_id":"61b4e52749e56d492a6c0422","slug":"work-stoped-to-municipal-khalilabad-khalilabad-news-gkp419542777","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका खलीलाबाद के सुंदरीकरण का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका खलीलाबाद के सुंदरीकरण का काम अटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका खलीलाबाद के सुंदरीकरण का काम अटका
-पोखरों के चारों तरफ बैठने के लिए लगाए जाने हैं बेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। छठ पर्व सहित विभिन्न पर्वों पर हर वर्ष गुलजार रहने वाले शहर के पक्का पोखरा सहित समय माता मंदिर स्थित पोखरे के सुंदरीकरण की योजना को अभी तक मुकाम नहीं मिल सका है। करीब चार साल पूर्व बनी इस योजना की फाइल शासन स्तर पर लंबित पड़ी हुई है। ऐसे में शहरवासियों का सुंदर नगर का सपना टूटता नगर आ रहा है।
खलीलाबाद कोतवाली के नजदीक स्थित पक्का पोखरा और समय माता मंदिर स्थित पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने चार साल पहले योजना बनाई थी। इसके तहत दोनों पोखरे के चारों तरफ बेंच लगाए जाने हैं। योजना के मुताबिक चारों तरफ दुधिया रोशनी लगाए जाने, नौकायन की व्यवस्था करने आदि की योजना है। समय माता मंदिर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में यहां के पोखरे पर बीच में फौव्वारा लगाने और पोखरे में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए भी कदम उठाया जाना है। साथ ही शाम के समय लोग यहां आकर कुछ वक्त गुजार सकें, इसके लिए चारों तरफ फूल-पौधे लगाए जाने हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका है। कारण जनप्रतिनिधि इस दिशा में सार्थक पहल नहीं कर रहे हैं, जिससे शहरवासियों का सपना टूटता नजर आ रहा है। क्षेत्र के राकेश कुमार, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का जो सपना दिखाया था, वह टूट रहा है। इन लोगों ने सौंदर्यीकरण के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग की है।
शहर में कोई पार्क नहीं है। इसे ध्यान में रखकर पक्का पोखरा व समय माता मंदिर स्थित पोखरे को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। साथ ही नगर विकास मंत्री से इस संबंध में वार्ता हुई है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर के साथ बाहर से आने वाले लोगों को कुछ समय व्यतीत करने के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
श्याम सुंदर वर्मा-चेयरमैन नगर पालिका खलीलाबाद