{"_id":"5aa1770d4f1c1ba4758b4585","slug":"work-boycott-staged-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में धरना देते संग्रह अमीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल/हैंसर। राजस्व संग्रह अमीन संघ का 11 सूत्री मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार व अनिश्चितकालीन धरना मेंहदावल कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शुक्ला ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन ग्रेड पे में वृद्धि, पदनाम परिवर्तित करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने तथा पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करने सहित अन्य मांगें पूरी कराने के लिए लंबे समय से आंदोलन करता आ रहा है।
उन्होंने सरकार संगठन की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संगठन की तहसील इकाई के अध्यक्ष मो. इब्राहिम, तहसील मंत्री विनय कुमार तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, अता मुहम्मद, शिवपूजन, राम अवतार, शैलेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धनघटा तहसील पर काम काज ठप करके धरनारत रहे। हरीश नारायण मिश्र का कहना था कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। जिससे अमीन संघ अपनी जायज मांगो को लेकर सरकार से काफी दिनो से फरियाद कर रहा था लेकिन सरकार अमीनो का शोषण करने पर तुली है।
जिसके कारण अब काम काज बंद करके धरना देना मजबुरी हो गया है। इस मौके पर रमेशचंद्र यादव, बेचन प्रसाद, शिवराम पांडेय, रामअद्या, नंदलाल, बालकृष्ण, बालमुकुन्द उपाध्याय, सुशील कुमार, इंद्रजीत यादव, महेन्द्र प्रसाद, भागीरथी आदि लोग मौजूद रहे।