फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   womn died in road accident

हादसे में महिला की मौत, रिश्तेदार घायल

Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
womn died in road accident
हादसे में महिला की मौत, रिश्तेदार घायल
विज्ञापन

रोसया बाजार/संतकबीरनगर। रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी चौराहे के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मलौली भेजवाया। जबकि चालक को ट्रक के साथ कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के छिबरा गांव की 35 वर्षीय विमला देवी पत्नी रविप्रताप शनिवार को अपने रिश्तेदार संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के फरेंदिया निवासी 36 वर्षीय राजू के साथ बाइक से उनके घर जा रही थी। धनघटा क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी चौराहे के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में साइड से बाइक चपेट में आ गई। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पर लोगों ने ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पौली चौकी इंचार्ज दीपक दूबे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। जबकि पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। सीएचसी मलौली के चिकित्सकों ने देखते ही विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रिश्तेदार राजू का उपचार शुरू किया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों ने तहरीर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed