{"_id":"6969451c33016efdad0a14b7","slug":"women-were-made-aware-of-safety-issues-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144462-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Fri, 16 Jan 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को महिला बीट अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं व बालिकाओं को महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर पंफलेट भी वितरित किया।
सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा के संबंध में विस्तार से बताया। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गोला बाजार, उसरी व सरयू नहर कालोनी, महिला थाना ने कबीर चौरा व मगहर, धनघटा थाना के ग्राम बंडा बाजार, सुरैना, प्रजापतिपुर व बकौली, महुली थाना के ग्राम छोटकी भगौतीपुर, मेंहदावल थाना के नई बाजार, सानी केवटलिया व बहबोलिया, बखिरा थाना के ग्राम सभा झुगिंया, बेलहरकला के ग्राम भटौली और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा अंसारी व केचुआखोर गांव में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।