{"_id":"5eb6c9b48ebc3e9097269d2e","slug":"women-tried-to-sucied-son-save-her-khalilabad-news-gkp3506756200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की कोशिश कर रही थी मां, बेटे ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की कोशिश कर रही थी मां, बेटे ने बचाया
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के भिटकिनी गांव का है मामला, पुलिस पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के भिटकिनी गांव निवासी महिला ने शनिवार को फंदे से लटकर जान देने की कोशिश की। उसी दौरान बेटे की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। उसके बाद परिजन पहुंच गए और महिला को सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के भिटकिनी गांव निवासी 38 वर्षीय एक महिला ने अज्ञात कारण से पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसी दौरान उसके 13 वर्षीय बेटे की नजर पड़ गई और उसके शोर मचाने पर घरवाले पहुंच गए। लोग तत्काल महिला को सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताकर डॉ. अंकुर सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर अमला यादव भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला के जान देने की कोशिश की वजह का पता नहीं चल पाया है। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है।