फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three women arrested for 20 thousand rupees stolen from woman purse

Sant Kabir Nagar News: महिला के पर्स से चुराए 20 हजार रुपये, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2023 05:03 PM IST
सार

कोतवाल ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के बजहरा निवासी नसीमा बानो पत्नी मोहम्मद सलीम ने बृहस्पतिवार की शाम को सूचना दी कि वह शहर के एनडी पांडेय गली तिराहे के पास टेंपो से उतरीं। आरोप है कि उसी दौरान तीन अज्ञात महिलाओं ने उसे बातचीत में फंसाकर उसके पर्स से 20,000 रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
three women arrested for 20 thousand rupees stolen from woman purse
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संतकबीरनगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मीटमंडी तिराहे के पास से रुपये चोरी के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पकड़ी गईं आरोपियों के पास से 18,390 रुपये, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ।

विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के बजहरा निवासी नसीमा बानो पत्नी मोहम्मद सलीम ने बृहस्पतिवार की शाम को सूचना दी कि वह शहर के एनडी पांडेय गली तिराहे के पास टेंपो से उतरीं। आरोप है कि उसी दौरान तीन अज्ञात महिलाओं ने उसे बातचीत में फंसाकर उसके पर्स से 20,000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसने अपना बड़ा पर्स देखा तो पता चला कि उसमें रखा छोटा पर्स नहीं है, जिसमें पैसा, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड रखा थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। शुक्रवार को सूचना के आधार पर वारदात में शामिल अनीता उर्फ गुलाबी निवासी कुसहरा थाना बेलहरकला, हाल मुकाम बगहिया कोतवाली, अनीता निवासी कुसहरा, बेलहरकला, खुशबू उर्फ झिन्नी निवासी इटवा थाना धर्मसिंहवा को मीट मंडी तिराहे से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि टेंपो से उतरते समय एक महिला के पर्स से 20,000 रुपये, एटीएम कार्ड, निर्वाचन कार्ड व आधार कार्ड चोरी कर लिए थे। जिसमें से हम लोग के पास 18390 रुपये मौजूद हैं। शेष रकम खाने पीने में खर्च कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed