{"_id":"5d5c288f8ebc3e6caa45dcc7","slug":"women-situation-improve-from-swarojgar-khalilabad-news-gkp318330710","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन
आरसेटी कार्यालय में अमर उजाला अपराजिता के तहत आयोजित स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित ?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है
स्वरोजगार से ही सुधरेगी महिलाओं की दशा
- अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) भवन के सभागार में ग्रामीण महिलाओं के लिए एक दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आरसेटी के निदेशक अख्तर हुसैन ने मोमबत्ती व अगरबत्ती बनाने तथा अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी मिश्रा ने पशुपालन के बारे में जानकारी दी।
आरसेटी निदेशक ने कहा कि सरकार के लिए हर व्यक्ति को नौकरी दे पाना संभव नहीं है। ऐसे में स्वरोजगार के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। गांव की महिलाओं के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्यम लाभकारी हैं। वे घर में रहकर ही मोमबत्ती व अगरबत्ती बनाकर अच्छी आय कर सकती हैं। इसके अलावा कपड़ा सिलाई, ब्यूटीशियन समेत कई अन्य कार्य हैं, जो कम पूंजी में किए जा सकते हैं। आरसेटी की ओर से समय-समय पर इसके लिए ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण भारत में पशुपालन का बड़ा महत्व है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और गुजरात की महिलाओं ने पशुपालन के जरिए सफलता हासिल की हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम को आरसेटी के फैकल्टी सत्यप्रकाश व मनीष कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान अशोक पांडेय, सलीम अंसारी, सीमा भारती, संध्या, शांति देवी, नेहा, अंजू, संदीप, कुमारी रेश्मा, निधि, सरिता पांडेय, शिखा गौतम, विजय लक्ष्मी, माधुरी, अशोक समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मिला प्रशिक्षण लाभप्रद है। स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है।
- नेहा गौतम
---
आरसेटी भवन पहुंचकर पता लगा कि घर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तमाम ऐसे उद्यम हैं जिन्हें महिलाएं बहुत आसानी से कर सकती हैं।
- कविता
------
अमर उजाला व आरसेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। गांव की अन्य लड़कियों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करूंगी।
- अंजू
-------
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सूचनाओं का अभाव है। गांवों तक जानकारी पहुंचाने में अपराजिता अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
- रीमा गौतम, प्रशिक्षु।