{"_id":"5e5bd8808ebc3ef405352ea0","slug":"women-fight-with-thief-khalilabad-news-gkp3431568117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चुरा रहे चोर से भीड़ गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चुरा रहे चोर से भीड़ गई महिला
विज्ञापन
भैंस चुरा रहे चोर से भीड़ गई महिला
- मवेशी छोड़कर भागने को मजबूर हुए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शनिवार की रात धनघटा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में भैंस चुरा रहे चोर से महिला भीड़ गई। महिला ने चोर को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर चोर महिला के साथ मारपीट करने लगा और फिर भाग गया।
पटखौली गांव निवासी रुदल अपनी भैंस दरवाजे पर बांधे हुए थे। रात में करीब एक बजे पिकअप के साथ चोर पहुंचे और उनकी एक भैंस को पिकअप पर लादने के बाद दूसरी भैंस खोल रहे थे। इसी दौरान रुदल की पत्नी लालती की नींद टूट गई और वह भैंस को किसी के खोलते हुए देख दौड़कर उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके बाद चोर महिला के चंगुल से छूटने का प्रयास करने लगा। असफल होने पर चोर महिला के साथ मारपीट करने लगा और मौका पाकर एक भैंस लेकर पिकअप के साथ भाग गया। घटना की सूचना पीड़ित ने थाने पर दी है। इस संबंध में एसओ धनघटा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।