{"_id":"644ac33ddc9bafe8f7076644","slug":"women-ahead-in-getting-corona-tested-khalilabad-news-c-7-1-143440-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोरोना की जांच कराने में महिलाएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोरोना की जांच कराने में महिलाएं आगे
Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चार अप्रैल से अब तक 56 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इस बार महिलाएं ज्यादा संक्रमित मिल रही हैं। पिछले 22 दिनों में संक्रमित मिले लोगों में महिलाओं की संख्या 29 है। वहीं, 27 पुरुष संक्रमित मिले हैं। इसकी वजह मानी जा रही है कि महिलाएं जांच कराने में भी आगे हैं। उन्हें जरा सा भी लक्षण दिख रहा तो वे बिना देर किए जांच करा रही हैं। संक्रमित होने के बाद घर में रहकर एहतियात बरतते हुए दवाएं ले रही हैं, जिससे वे जल्द कोरोना से जंग जीत ले रही हैं।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि जिले में चार अप्रैल से अब तक 56 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 29 महिलाएं और 27 पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं काफी जागरूक हो रही हैं। उन्हें अगर खांसी-बुखार आ रहा है तो वे चिकित्सक की सलाह पर जांच करा ले रही हैं। पुरुष जांच कराने में संकोच कर रहे हैं। इस वजह से कोरोना पीड़ितों की संख्या में महिलाओं की तादाद पुरुषों से ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि जो महिलाएं अभी तक संक्रमित मिली हैं, उसमें चार बुजुर्ग हैं, जो पहले से शुगर और बीपी की भी मरीज हैं। अन्य महिलाओं की सेहत सामान्य थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति पुरुषों को भी जागरूक होना चाहिए। समय से संक्रमण का पता चलने पर तुरंत इलाज शुरू हो जाता है। इससे मरीज जल्द स्वस्थ हो जाता है।