{"_id":"6188085170b8ae5d3b42cd6c","slug":"woman-died-in-tractor-trolly-accident-khalilabad-news-gkp415547026","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से महिला की मौत
ग्रामीणों ने चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के जोगराजा गांव के निकट रविवार की देर शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को रौंद दिया। हादसे में घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जोगराजा गांव निवासी 55 वर्षीय गेंदा देवी पत्नी भागीरथी रविवार की देर शाम को खेत से सिर पर पुआल लेकर घर लौट रही थीं। अभी वह घर के निकट पहुंची ही थीं कि उसी दौरान सरपत लादकर गुजरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गेंदा देवी को रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोड तरीके से सरपत लादा गया था। सरपत ट्रॉली से बाहर लटक रहा था। महिला के कपड़े में सरपत फंस गया। इसके कारण महिला ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिया के नीचे चली गई। दुर्घटना करके चालक वाहन लेकर भागने लगा। उसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर एसओ रणविजय सिंह, एसआई मनोज कुमार पटेल, वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी गई है।