फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   woman body found in kuano river

कुआनो नदी में उतराती मिली विवाहिता की लाश

Fri, 27 Aug 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
woman body found in kuano river
मृतका विवाहिता निर्मला की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
कुआनो नदी में उतराती मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन

मां ने दामाद पर बेटी की हत्या करके नदी में शव फेंकने का मढ़ा आरोप
मां ने कहा-दामाद का गांव की महिला से है अवैध संबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के कटार मिश्र पुल के पास शुक्रवार को कुआनो नदी में उतराती विवाहिता की लाश मिली। चरवाहों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पीड़ित मां ने अपनी बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप मढ़ा। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई।

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बरोही गांव निवासी विद्यावती पत्नी राम कवल का आरोप है कि उसकी बेटी निर्मला की शादी 15 वर्ष पूर्व धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव निवासी रामसालिक पुत्र रामजीत के साथ हुई थी। बेटी निर्मला से तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि दामाद रामसालिक का गांव निवासी एक महिला से अवैध संबंध है। इसके कारण वह निर्मला को हमेशा प्रताड़ित करता था। इसकी जानकारी निर्मला ने फोन पर दी तो उसके ससुराल पहुंच कर दामाद को उसने काफी समझाया था। आरोप है कि 20 अगस्त की रात दामाद ने फोन करके बताया कि निर्मला घर छोड़कर कहीं चली गई है। तभी से बेटी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को बेटी की लाश नदी में मिली। विद्यावती का आरोप है कि दामाद रामसालिक ने बेटी निर्मला की हत्या करके लाश को नदी में फेंक दिया है। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। वैसे इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed