{"_id":"69cc3aded826919e4301c025","slug":"woman-beaten-up-in-a-dispute-fir-lodged-against-three-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148377-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र की एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला मेंहदावल थाना क्षेत्र के महदेवा गांव का है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता असिकुन्निशा ने बताया कि फातमा खातून पत्नी अहमद अली, जैनब पत्नी अहमद अली और रहीसा पत्नी अलाउद्दीन निवासी महदेवा ने उसके घर पर चढ़कर गालियां दीं और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान उसका सोने का झुमका भी कहीं गिर गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ।
मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद