{"_id":"5fee0e108ebc3e3c8f32f6ac","slug":"will-welcome-the-new-year-with-new-resolutions-khalilabad-news-gkp3790761108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए संकल्पों के साथ करेंगे नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए संकल्पों के साथ करेंगे नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन
नये साल की पूर्व संध्या पर बैंक चौराहे पर स्थित दुकान पर फूल की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए संकल्पों के साथ करेंगे नववर्ष का स्वागत
संतकबीरनगर। नववर्ष 2021 के युवा देश में अमन, शांति, भाईचारा व कोरोना से मुक्ति के संकल्पों के साथ स्वागत करेंगे। उसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई देने का क्रम बृहस्पतिवार से ही शुरू हो गया। बाजारों में युवा तरह-तरह के गिफ्ट खरीदने में व्यस्त रहे।
नए साल के स्वागत और 2020 की विदाई में बृहस्पतिवार को युवा वर्ग लगा रहा। व्हाट्सएप पर लोगों को 2020 में हुई गलतियों के लिए माफी और 2021 के स्वागत के लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। खलीलाबाद शहर के गिफ्ट की दुकानों पर युवाओं की भीड़ लगी रही। अपने चहेतों को देने के लिए मनपसंद गिफ्ट की खरीदारी में युवा वर्ग जुटा रहा। शहर निवासी संजय कुमार ने कहा कि 2020 कोरोना जैसा संक्रमण लेकर आया। उम्मीद है कि 2021 लोगों को इससे से मुक्ति देगा और एक खुशहाल जीवन लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि नए वर्ष पर लोगों का स्वागत करेंगे। इसी तरह से विनोद यादव ने कहा कि नया साल नई उम्मीदों को लेकर आएगा। नए साल पर उनका प्रयास होगा कि लोग स्वच्छता पर ध्यान दें, जिससे बीमारी दूर हो।
इसी तरह से गोला बाजार में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल खेले और नए वर्ष का स्वागत किया। बच्चों की धमाचौकड़ी लोगों को आकर्षित करती रही। सलोनी, प्रीति, प्रिया, तन्नू, अनुुराधा, गोलू, युविका मिश्रा, आदर्श, यश, अंश, छोटी, लकी आदि ने कहा कि नए साल में सुबह ही वे मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके साथ ही अपने दोस्तों को बधाई देंगी। नए साल पर ढाबा, होटलों में सजावट की गई है। इसके साथ ही मगहर के कबीर चौरा, तामेश्वरनाथ मंदिर, समय जी मंदिर आदि जगहों पर नए वर्ष पर व्यवस्थापकों ने विशेष तैयारी की है।