{"_id":"6277f9ef43679c543b0d1095","slug":"will-be-compeled-park-khalilabad-news-gkp4361577184","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ के पार्क में लोगों को जल्द मिलेगा सैर का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ के पार्क में लोगों को जल्द मिलेगा सैर का आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ करोड़ के पार्क में लोगों को जल्द मिलेगा सैर का आनंद
- बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, स्लीपर आदि लगाए गए
- परिसर में घास, व तरह-तरह के फूल लगेंगे, पैदल चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के लोगों को जल्द ही पार्क की सुविधा मिलेगी। बीएसए कार्यालय के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का कार्य अंतिम चरण में है। इस पार्क के निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, पार्क बनकर तैयार हो चुका है। साज सज्जा का कार्य चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है मई के अंत में यह पार्क आम जनता को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जिले में पार्क की सुविधा नहीं थी। खलीलाबाद के लोग काफी दिनों से पार्क की मांग कर रहे थे। जिसके बाद वर्ष 2020 में शासन ने इसकी स्वीकृति दी। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ। बीएसए कार्यालय के सामने वाली जमीन चिह्नित कर पार्क का निर्माण शुरू हुआ। तत्कालीन उद्यान कृषि विपणन राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने 12 मार्च 2020 को पार्क की आधारशिला रखी थी। पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, स्लीपर समेत अन्य सामान लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही फुटपाथ, शौचालय आदि का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परिसर में समतल किया जा रहा है। इसके बाद उस पर घास लगाए जाएंगे। इसके साथ ही फौव्बारा भी लगेगा। इसके साथ ही लोगों को टहलने के लिए फुटपाथ भी बनाया गया है। ताकि लोग सुबह और शाम को सैर कर सके। लोगों की जरूरत को देखते हुए सभी संसाधन लगाए जा रहे हैं। तरह-तरह के फूल भी लगाए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मई के अंतिम सप्ताह या जून के प्रथम सप्ताह में यह पार्क आम जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगा। डीएसटीओ एनके सिंह ने बताया कि पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है। साज सज्जा का कार्य चल रहा है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।