{"_id":"645d3ab4caa5e644f209eaf4","slug":"whoever-you-vote-for-get-in-our-car-khalilabad-news-c-7-1-161439-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वोटवा चाहे जेके दिहा, बईठ ल हमरी गाड़ी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वोटवा चाहे जेके दिहा, बईठ ल हमरी गाड़ी में
Fri, 12 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। निकाय चुनाव में प्रधानी की तर्ज पर प्रत्याशी और उनके समर्थक एक-एक वोट को सहेजते नजर आए। सुबह 10 बजे तक आसमान सूरज की किरणें चुभने लगीं और मतदान प्रतिशत कम रहा तो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के माथे पर पसीना आने लगा। उसके बाद मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने के लिए उनके घरों तक लोग चार पहिया वाहनों को भेजना शुरू कर दिए। कहीं-कहीं एक ही परिवार के मतदाता के पास दो-दो प्रत्याशियों की गाड़ियां पहुंच गईं। मतदाता जब असमंजस में पड़े तो प्रत्याशी और उनके समर्थक बोले वोटवा चाहें जेके दिहा, बईठ ल हमरी गाड़ी में।
नवगठित नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के करीब 28000 मतदाता पहली बार निकाय चुनाव के मतदान में भाग लिए। मतदान स्थल दूर होने की वजह से खासकर महिला मतदाता घर से निकलना नहीं चाह रही थीं। इस कारण सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। वोट कम पड़ता देख प्रत्याशी और उनके समर्थक परेशान हो उठे। उसके बाद मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने के लिए चार पहिया वाहन का इंतजाम किए। इस आपाधापी में एक एक वोटर के घर दो -दो प्रत्याशियों की गाड़ी पहुंच गई। उसे देख मतदाता असमंजस में पड़ गए। उसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से मनुहार करते हुए कहे कि चाची हमारी गाड़ी में बैठ जा, वोट जिसको इच्छा होगी उसको दीजिएगा। कई जगह तो मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए टेंपो का भी सहारा लेते हुए प्रत्याशी और उनके समर्थक देखे गए।