फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wheat purchasing start from 1 april

एक अप्रैल से शुुरू होगी गेहूं की खरीद, तैयारियां शुरू

Mon, 02 Mar 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
wheat purchasing start from 1 april
एक अप्रैल से शुुरू होगी गेहूं की खरीद, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

- एजेंसियों से मांगे गए क्रय केंद्रों के प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गेहूं खरीद की तैयारियों में अभी से प्रशासन जुट गया है। एडीएम को जिला गेहूं खरीद अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही क्रय एजेंसियों से केंद्रों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इधर पीसीएफ की क्षेत्रीय प्रबंधक तीन दिन पूर्व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके गेहूं खरीद के संबंध में चर्चा कर चुकी हैं।

एआर कोआपरेटिव मंगल सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष पीसएफ के 45 केंद्र खोले गए थे। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। क्रय नीति के अनुसार साधन सहकारी समितियों पर तैनात ऐसे सचिव जिनकी सेवा दो साल से अधिक बची होगी, वहीं पर क्रय केंद्र बनाया जाएगा। गोदाम पर जाने के लिए रास्ता भी सुगम हो। ऐसी समितियों को चिह्नित किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने धान खरीद के सीएमआर चावल के बारे में भी चर्चा की थी। जनपद की 12 राइस मिले है। 31 मार्च तक सीएमआर चावल को एफसीआई के गोदाम पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारी किए जाने का शासन का निर्देश है। क्रय एजेंसी कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ, यूपी स्टेट एग्रो के प्रबंधकों से केंद्रों का प्रस्ताव मांगा गया है। केंद्रों के प्रस्ताव आने के बाद ही तय किया जाएगा कि जिले में कितने क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed