फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wheat

गेहूं खरीद में मिली 37 लाख की गड़बड़ी

Sun, 01 Dec 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
wheat
गेहूं खरीद में मिली 37 लाख की गड़बड़ी
विज्ञापन

डीसीएफ क्रय केंद्र गिरधरपुर का मामला, एडीसीओ की जांच में सच सामने आया
केंद्र प्रभारी निलंबित, एआर कोआपरेटिव व पीसीएफ की जिला प्रबंधक ने कोतवाली में दी तहरीर
- तीन दिनों से कोतवाली का चक्कर काट रहे हैं एआर कोआपरेटिव व पीसीएफ की जिला प्रबंधक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रबी विपणन वर्ष 2019-20 में डीसीएफ क्रय केंद्र गिरधरपुर में पर गेहूं खरीद की रकम हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। एडीसीओ खलीलाबाद के सत्यापन यह बात उजागर होने के बाद डीएम ने इस मामले में कार्रवाई कराने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया है। एआर कोआपरेेटिव की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
एआर कोआपरेेटिव मंगल सिंह ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2019-20 में डीसीएफ का गिरधरपुर में गेहूं क्रय केंद्र पर कृष्ण कुमार सिंह को बतौर प्रभारी तैनात किया गया था। यहां जहां 6600.19 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इसकी ऑनलाइन फीडिंग भी हुई। क्रय केंद्र प्रभारी ने खरीदे गए गेहूं में से मात्र 2422 .78 क्वितंल ही भारतीय खाद्य निगम को जमा कराया गया। शेष 4177 .41 क्विंटल गेहूं दिया ही नहीं। इसकी जांच एडीसीओ खलीलाबाद सुभाष चंद्र चौरसिया ने की। जांच में क्रय केंद्र गिरधरपुर में 4177.41 क्विंटल गेहूं नहीं पाया गया। जिसका वाणिज्य मूल्य कास्टशीट के अनुसार 2131.26 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 89,03,146.84 रुपये क्रय केंद्र प्रभारी से लिया जाना था। पहली अगस्त से 29 नवंबर के बीच केंद्र प्रभारी के जरिए 51,40,000 रुपये कार्यालय में जमा किया गया। शेष 3763146. 84 रूपये केंद्र प्रभारी ने जमा ही नहीं किया। इस मामले में पीसीएफ के जिला प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई। इसमें डीसीएफ के सचिव की ओर से भी खरीदे गए गेहूं की डिलेवरी समय से केंद्र से भारतीय खाद्य निगम को कराए जाने में लापरवाही बरती गई। इस मामले में रिकवरी के साथ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व एआर कोआपरेटिव व पीसीएफ की जिला प्रबंधक कोतवाली पहुंची और फिर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद से वे लगातार कोतवाली पहुंच रहे हैं, पर केस दर्ज नहीं किया गया। डीसीएफ के सचिव कृपाशंकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि गिरधरपुर केंद्र के प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान मेेें जैसे ही आया है, वैसे ही कोतवाल को निर्देश दे दिया है कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed