{"_id":"624b2584a23fdc7bf92c2107","slug":"wheat-field-fire-crop-ashes-khalilabad-news-gkp4321932144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में लगी आग, फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के खेत में लगी आग, फसल राख
विज्ञापन
गेहूं के खेत में लगी आग, फसल राख
मेंहदावल/तिघरा। ददरा ग्राम पंचायत में गेहूं के खेत में आग के कारण खड़ी फसल राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब चार बीघा खेत की फसल जलकर बर्बाद हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना हुई। दूसरी ओर बखिरा क्षेत्र के हावपुर भडारी गांव के पास बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
ग्राम पंचायत ददरा के पश्चिम सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। उसके कारण गेहूं की फसल को देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब चार बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। आग की घटना में गांव निवासी हनुमान सिंह, अवध नरायन व सत्य नरायन की फसल जलकर राख हुई। इन लोगों ने बताया कि खेत के ऊपर से गया विद्युत तार तेज हवा के कारण आपस में टकराया, जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया। कहा कि जल्द ही इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।
दूसरी ओर हावपुर भडारी गांव के सीवान में बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के झोंकों के साथ आग फैल गई। जब जक ग्रामीण जुटे, तब तक आग फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने सरयू नहर के पानी से आग बुझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीन बीघे खेत में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अवधेश पाल, वेद सिंह और अजीत पाल के खेत में फसल राख हो गई। संवाद