फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   webcasting of 776 buth

776 मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग : डीएम

Tue, 22 Feb 2022 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
webcasting of 776 buth
776 मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग : डीएम
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में डीएम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारी अंतिम चरण में है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिक प्रशिक्षण, ईवीएम, चुनावी सामग्री, मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन, पोस्टल बैलेट, उड़नदस्ता टीम, स्थानीय निगरानी टीम, निर्वाचन संबंधी शिकायत और निर्वाचन कंट्रोल रूम आदि स्थापित किए जा चुुुके हैं। वे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

डीएम ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही प्रशासन को भी व्यवस्था के संचालन में गुणवत्ता सहित विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में फीडबैक मिलता है। चुनाव में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण एचआरपीजी कॉलेज में चल रहा है। दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 30 स्थायी निगरानी टीमें, नौ उड़नदस्ता टीमों के जरिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराया जा रहा है। जनपद के 776 मतदान बूथों पर मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी। 80 वर्ष की आयु से ऊपर के वृद्धजनों सहित जरूरतमंद दिव्यांग मतदाताओं को फार्म-12 उपलब्ध करा दिया गया है। एसपी डॉ कौस्तुभ ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार आदि के दौरान प्रत्याशी या उसके समर्थकों के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 77 लोगों पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान 2270 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। 100 से ज्यादा अवैध रूप से शराब बनाने वाली भट्टियों को तोड़ा गया तथा भारी मात्रा में उसमें प्रयोग किए जाने वाले पदार्थों को नष्ट किया गया है। इस दौरान धनघटा प्रेक्षक वी संपत, मनोज कुमार सिंह, प्रशिक्षु एसडीएम अखिलेश यादव, प्रशिक्षु एसडीएम नमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed