फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather tempreture

गर्मी से बिगड़े हालात : हीट स्ट्रोक से 15 बच्चों समेत 36 लोग बीमार

Sun, 18 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
weather tempreture
जिलाअस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती हुए मरीज।संवाद
संतकबीरनगर। जिले में तेज धूप और लू का कहर तेज हो गया है। 18 घंटे में हीट स्ट्रोक से 36 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल और सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सकों ने एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। उधर सीएमओ ने तेज लू से बचाव के लिए गाइड लाइन जारी की है। उन्होंने लोगों से बचकर रहने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार की रात आठ बजे से रविवार की शाम पांच बजे तक कुल 23 मरीज तेज बुखार, उल्टी दस्त से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं, जिसमें 15 बच्चे पीआईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। इनकी निगरानी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह कर रहे हैं। यह सभी बच्चे बुखार और उल्टी दस्त की चपेट में हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल के इमरजेंसी में आठ मरीज इलाज के लिए आए हैं। इन सभी को तेज बुखार और उल्टी दस्त शुरू हो गई है। इसके साथ ही सीएचसी मेंहदावल में 11 मरीज उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएचसी नाथनगर में एक मरीज भर्ती था, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी तरह से सीएचसी सेमरियावां में दो मरीज उल्टी दस्त से भर्ती हैं। सीएचसी हैंसर में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। यही हाल सीएचसी सांथा और बेलहर कला का है। इन मरीजों में ज्यादा तर बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि जहां तक हो सके गर्मी से बचकर रहें। संभव हो तो दिन में बाहर न निकलें। अगर निकलें भी तो सिर ढक लें और चश्मा जरूर लगाएं। रोजाना कम से कम छह से सात लीटर पानी जरूर पीएं। गर्म जगह से आकर फ्रीज का पानी न पीएं और तुरंत स्नान न करें। घर से निकलते समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। घर में पैरासिटामॉल जरूर रखें। अगर किसी को बुखार हो रहा है तो उसका तापमान जरूर नापें और पट्टी करते रहें। डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा दें।
00000000000000
लू से बचाव के लिए जारी हुई गाइड लाइन
लू से बचाव के लिए सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने गाइड लाइन जारी की है। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में पानी का खूब सेवन करें। घर से निकलते समय पूरे शरीर को ढक लें। चाय, काफी, शराब आदि का सेवन न करें। धूप में निकल रहे हैं तो छाते का प्रयोग करें। अगर कोई लू की चपेट में आता है, तो उस पर ठंडी हवा करें। उसके शरीर को गीले कपड़े से पोछें।

0000000000000
हीट स्ट्रोक के लक्षण
- गर्म लाल शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना।
- तेज पल्स होना।
- उथले श्वास गति में तेजी आना।
- व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति उत्पन्न होना।
- सिरदर्द मितली, थकान और कमजोरी होना तथा चक्कर आना।
- मूत्र न होना अथवा इसमें कमी होना।
0000000000000000
जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व बुखार से 23 लोग भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। इनमें 15 बच्चे शामिल हैं। हीट स्ट्रोक से अभी तक अस्पताल में किसी की मौत नहीं हुई है। जो मरीज आ रहे हैं उनका इलाज किया जा रहा है।
-डॉ. महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed