फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather problem in person

Sant Kabir Nagar News: 39 डिग्री पहुंचा पारा, झुलसाने वाली गर्मी शुरू

Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
weather problem in person
संतकबीरनगर। सूरज के तेवर बहुत तीखे हो चले हैं। झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम पारा 39 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं तेज पछुवा हवाओं ने जीना मुहाल करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता चला गया और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य अधिकतम तापमान से दो डिग्री ज्यादा रहा। रात भी काफी गर्म रही।
विज्ञापन

सामान्य 20 डिग्री की तुलना में रात का पारा चार डिग्री ज्यादा 23. 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। गर्म तेज हवाओं की वजह से लू सा अहसास हुआ। बाहर से लेकर घर और दफ्तर तक में लोग परेशान रहे। सामान्य घरों में तो लोगों को पंखे की हवा में झुलसने सी गर्मी का अहसास हुआ। आने वाले कुछ दिन तक इस तपाने वाली गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में अधिकतम पारा चढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अगले एक दो दिन हल्के बादल छाए रह सकते है, लेकिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।

-------
कपड़ा बांध कर निकलें घर से बाहर
तेज गर्मी व हवा के चलते लोग अगर घर से बाहर निकलते हैं तो सिर को ढक लें, चेहरे पर कपड़ा बांध लें। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय तेज लू के साथ गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस मौसम में बासी खाना न खाएं, जहां तक हो सके तो ताजा भोजन करें और पानी खूब पीएं। इसके साथ ही ओआरएस का घोल पीएं। धूप में निकलने से बचें। धूप से आने के बाद तत्काल पानी न पीएं, कुछ देर आराम करने के बाद ही पानी पीएं। तैलीय चीजों से बचें और हरी सब्जियां खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed