फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather changed, patients suffering from skin diseases reached the district hospital.

Sant Kabir Nagar News: बदला मौसम, जिला अस्पताल में चर्म रोग की तकलीफ लेेकर पहुंचे मरीज

Thu, 04 Jun 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, patients suffering from skin diseases reached the district hospital.
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी, बढ़ती उमस और लगातार बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में चर्म रोग और आंखों से संबंधित समस्याओं के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में घमौरियां, फोड़े-फुंसी, खुजली, एलर्जी, दाद और त्वचा पर लाल चकत्तों की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और पसीने के कारण फंगल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पताल में आने वाले करीब 50 प्रतिशत मरीज एलर्जी से प्रभावित हैं, जबकि लगभग 33 प्रतिशत मरीज दाद (फंगल इंफेक्शन) की समस्या से ग्रसित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शरीर पर लाल चकत्ते, जलन और लगातार खुजली की शिकायतें आम हो गई हैं।बुधवार को करीब 80 नए मरीजों ने चर्म रोग विभाग में पंजीकरण कराया, जबकि लगभग 150 पुराने मरीज फॉलोअप जांच और उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी, उमस और व्यक्तिगत स्वच्छता में कमी संक्रमण फैलने का प्रमुख कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आंखों की समस्याएं भी बढ़ीं
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानंद सिंह ने बताया कि गर्मियों में तेज धूप, धूल, गर्म हवाएं और प्रदूषण आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं। इन दिनों ड्राई आई, आंखों में एलर्जी, कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू) और यूवी किरणों से होने वाली समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंखों में जलन, खुजली, लालिमा, पानी आना और सूखापन जैसी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव अग्रवाल ने कहा कि दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। बिना सुरक्षा के धूप में रहने से आंखों में संक्रमण, एलर्जी और लंबे समय में दृष्टि संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लास पहनने, पर्याप्त पानी पीने और आंखों को बार-बार न रगड़ने की सलाह दी।

----------
सावधानी ही बचाव
चिकित्सकों ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, शरीर को सूखा रखने तथा व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं साझा न करने की सलाह दी है। साथ ही आंखों और त्वचा में किसी भी प्रकार की जलन, खुजली, लालिमा या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed