{"_id":"628a7077b980245f0c14101b","slug":"weather-change-khalilabad-news-gkp4377747149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज बदला, बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज बदला, बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बदला, बारिश से मिली राहत
- तेज हवा के साथ मेंहदावल, बेलहर सहित कई क्षेत्रों में हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार देर रात मौजम का मिजाज अचानक बदल गया है। तेज हवा के साथ कुछ क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। हालांकि कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था। इस बीच शनिवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला सहित कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब आधा घंटे हुई बारिश के कारण तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियत रहा।
हालांकि जिन क्षेत्रों मे बारिश हुई है वहां कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र की कच्ची सड़कों पर फिसलन के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेंहदावल क्षेत्र के निवासी रामहित, राकेश कुमार ने कहा कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से भीषण गर्मी से जहां राहत मिली है। उड़ रही धूल से भी काफी हद तक निजात मिली है। इन लोगों ने कहा कि बारिश होने से जलभराव वाले क्षेत्रों में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।