{"_id":"6a552701386afc5110084e6c","slug":"waterlogging-caused-by-rain-in-maghar-as-well-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153758-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर में भी बारिश से हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर में भी बारिश से हुआ जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में शनिवार व रविवार की रात हुई बारिश ने नाले की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। इसके कारण नगर की मेन रोड पर लोगों के घरों के सामने पानी भर गया। जल निकासी के लिए बने नाले की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद नाले का पानी सड़कों पर भरा हुआ है।
इससे लोगों को गंदे पानी के बीच से आना-जाना मजबूरी बनी है। नगर में जल निकासी बड़ी समस्या रही है। नगर पंचायत ने जल निकासी के लिए मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाला बनाया है। इसकी साफ-सफाई बरसात से पहले कराने के लिए साढ़े नौ लाख रुपये का टेंडर निकाला गया। मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने बताया कि ठेकेदार द्वारा नाले की सफाई का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण नाला अभी भी जाम है, जिससे जरा सी बारिश होने पर पानी सड़क पर फैल जाता है।
रविवार को हुई बारिश से गांधी आश्रम के निकट एवं सूती मिल चौराहे पर मुख्य मार्ग के किनारे जल जमाव हो गया। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि नाले की सफाई बरसात से पहले करा दी गई है। कुछ जगहों पर लोगों द्वारा नाले के किनारे बालू, मौरंग और गिट्टी रखी गई है, जो नाले में कूड़ा करकट के साथ भी गिर जाता है। इससे नाला पानी सही तरीके से बह नहीं रहा है। नाले को कर्मचारी लगा कर साफ करा दिया जाएगा।