फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   waterlavel increased of kathinayiya river

डारीडीहा- चंगेरा मंगेरा मार्ग पर भी लगा पानी

Sun, 12 Jul 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
waterlavel increased of kathinayiya river
कठिनइया नदी का जल स्तर बढ़ा, खेतों में लगा पानी
विज्ञापन

कांटे(संतकबीरनगर )। क्षेत्र में कठिनइया नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में धान की फसल डूब गई है। इससे किसान परेशान हैं। इसके साथ ही डारीडीहा-चंगेरा मंगेरा मार्ग पर भी पानी लग गया है। लिहाजा लोगों को आवागमन में परेशानी पैदा हो गई है।
क्षेत्र के डारीडीहा, चंगेरा मंगेरा, सेहरी, भैसा, बूधाकला, नैना आदि गांवो के बाहर खेतों में कठनईया नदी में का जल स्तर बढ़ने से पानी भर गया है। किसान रामदुलारे सिंह, मानसिंह, विनोद मौर्या, राजेंद्र मौर्या, राम सागर, महंत राजू प्रसाद, आद्या प्रसाद, हजरत अली, रामनसीब आदि ने बताया कि कठिनइया नदी का जल स्तर बढ़ने से खेतों में पानी भर गया है जिससे धान की फसल डूब गई है। इसके साथ ही बूधा चौराहे से डारीडीहा- चंगेरा मंगेरा मार्ग पर पानी लग गया है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर घटने से राहत
धनघटा ( संतकबीरनगर)। घाघरा नदी एमबीडी बांध तक पहुंचने के बाद स्थिर है। नदी के जल स्तर में रविवार की सुबह पांच सेंटीमीटर गिरावट दर्ज की गई, लेकिन नदी के तलहटी में बसे गांव के लोगों में बाढ़ का भय व्याप्त है। एक सप्ताह पहले से नदी का जल स्तर 77.30 मीटर से घटते हुए शनिवार की शाम तक 79.20 मीटर पर पहुंच गया। नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने से नदी और बांध के बीच बसे गांव चारों तरफ से बाढ़ की पानी से घिरने लगे। रविवार सुबह नदी के जल स्तर में 15 सेंटीमीटर गिरावट दर्ज किया गया और वह 79.5 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed