{"_id":"5c6af7dbbdec22736436b332","slug":"waterfalls-will-get-rid-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से मिलेगी मुक्ति
Mon, 18 Feb 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
जलभराव से मिलेगी मुक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहरवासियों को जलभराव और नालियों से उठने वाली दुर्गंध की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिक प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर में नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस नाला निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। बरासत के पहले नाला निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इससे शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के समय अधिकांश मोहल्ले में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत डाक बंगले के सामने, मुखलिसपुर चौक, बैंक चौराहा आदि क्षेत्रों में होती है। इसको लेकर पालिका कर्मियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए नगर पालिक प्रशासन ने शहर में नाला निर्माण की पहल की। वर्तमान में बंजरिया मोड़ से नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। नाला को इस तरह बनाया जा रहा है कि कहीं पर भी नाला जाम न होने पाए। नाला निर्माण पूर्ण होने पर शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही चोक हुए नालों की सफाई भी कराई जाएगा।
नाला निर्माण के बाद पालिका प्रशासन की यह योजना है कि मोहल्ले में नालियों को भी दुरूस्त कराया जाए। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के निवासी महेश कुमार ने नाला निर्माण पर खुशी जताई और कहा कि यह सराहनीय पहल है। इससे शहरवासियों को जल भराव से निजात मिलेगी। साथ ही चोक नाले भी खुल जाएंगे, जिससे उठने वाली दुर्गंध से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद मोहल्ले में नालियों को ठीक कराया जाएगा। बरसात से पहले सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। नाला निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।