फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water tank in ded body

Sant Kabir Nagar News: रैना पेपर मिल के वाटर सेटलिंग टैंक में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 28 May 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
water tank in ded body
रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में महिला की शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एसपी जांच पड़ताल की।संवाद
मगहर/संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित रैना पेपर मिल में बने वाटर सेटलिंग टैंक में रविवार को एक युवती की लाश मिली है। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ, कोतवाल पहुंच गए। पुलिस ने मिल के कर्मचारियों के साथ ही आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि रविवार की सुबह रैना पेपर मिल के प्रबंधन के जरिये सूचना मिली कि मिल से निकलने वाले वेस्टेज पानी को एक जगह इकट्ठा करने वाले वाटर सेटलिंग टैंक में अज्ञात युवती का शव दिखाई दे रहा है। तत्काल हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर वाटर सेटलिंग टैंक से शव बाहर निकलवाया। शव से दुर्गंध निकल रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह शव करीब तीन से चार दिन पहले का है। युवती सलवार व समीज पहने हुए थी और उसकी आयु तकरीबन 35 वर्ष लग रही थी। शव की पहचान के लिए मिल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही अगल- बगल के गांव के लोगों से भी कोशिश की गई। परंतु पहचान न हो पाई है।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे बताया कि मिल में पीछे की दीवार नहीं है, और वह पूरी तरह खुला हुआ है। वाटर सेटलिंग टैंक तक बाहर से भी आसानी से आया जा सकता है। सूचना मिलने पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद, सीओ सदर दीपांशी राठौर, कोतवाली प्रभारी सर्वेश राय ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने प्रथम दृष्टयता युवती की हत्या कर शव को शटलिंग टैंक में छुपाने की आशंका जताई है। मिल प्रबंधन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

00000000000000
मिल से निकलने वाले खराब पानी को एक जगह रोका जाता है। जिसकी क्षमता 5500 एमक्यू है। वाटर सेटलिंग टैंक में ईटीपी (इफुलेंट ट्रीटमेंट प्लांट) लगा हुआ है। इस टैंक में मृत मिली युवती का मिल से कोई संबंध नहीं है। टैंक के उत्तर चहारदीवारी नहीं बनी होने कारण आशंका है कि युवती की किसी अन्य जगह हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए मिल परिसर के इस टैंक में फेंक दिया गया हो।
- एसपी शर्मा, वित्त प्रबंधक, रैना पेपर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed