फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water supply not done in many area

आधे शहर को अब भी जलापूर्ति का इंतजार

Sun, 02 Oct 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
water supply not done in many area
शहर के बरदहिया के पास नगरपालिका ने बनवाया पानी की टंकी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आधे शहर को अब भी जलापूर्ति का इंतजार
विज्ञापन

- सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों में नहीं हुई जलापूर्ति की व्यवस्था
- एक मात्र ओवरहेड टैंक के जरिए हो रही जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीमा विस्तार के बाद खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख के ऊपर पहुंच गई है, लेकिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सिर्फ कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित है। स्थिति यह है कि नगर पालिका सीमा में शामिल हुए 16 गांव में अभी तक जलापूर्ति के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र और मड़या सहित कई मोहल्लों में भी जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कुल 25 वार्ड हैं। इनमें करीब एक लाख की आबादी निवास करती है, लेकिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सिर्फ आधे शहर में हो सकी है। पालिका क्षेत्र में शामिल गांवों में जहां पेयजल आपूर्ति के लिए अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है वहीं शहर के मड़या, औद्योगिक आस्थाल, बगहिया सहित नई बसी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। वैसे जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक 22 सौ किलोलीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बना है। साथ ही चार नलकूप बनवाएं गए हैं, लेकिन इनमें से एक नलकूप बेकार हो गया है।
विज्ञापन

इससे आधी आबादी भी कवर नहीं हो पा रही है। दो साल पहले नगर पालिका परिषद की सीमा में 16 गांवों को शामिल किया गया था। इन क्षेत्रों के लोगों को उम्मीद थी कि जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी, लेकिन उनकी यह आस अब भी पूरी नहीं हो सकी है। कारण यह है कि इन क्षेत्रों में अभी तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मडया मोहल्ला नेशनल हाईवे के उत्तरी छोर पर है, जिसके कारण वहां पाइप लाइन नहीं जा सकी है, जबकि औद्योगिक आस्थान रेलवे क्रासिंग के दूसरे तरफ होने से यहां भी पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। यहीं नही शहर में लगे वाटर कूलर भी बेकार पड़े हुए हैं।

कोट
सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। मडया व औद्योगिक आस्थान में 30 लाख की परियोजना चल रही है, जबकि पालिका क्षेत्र में शामिल गांवों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed