{"_id":"61437b7e8ebc3ef2c5095dfb","slug":"water-resource-problem-in-bakhira-and-maghar-khalilabad-news-gkp409457216","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, लोगों की मुसीबत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, लोगों की मुसीबत बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, लोगों की मुसीबत बढ़ी
बारिश से पीएचसी मार्ग पर जलजमाव से दिक्कत
वैक्सीन के लिए अस्पताल आने वालों को भी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा/मगहर। लगातार हो रही बारिश से नगर पंचायत बखिरा में भारी जलभराव हो गया है। जल निकासी न होने से पीएचसी जाने वाली सड़क पर पानी लग गया है, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के निवासी रामदीन, राजू, गुल मोहम्मद, सैय्यद रजा, अबू बकर, सेराज आलम, सिद्धनाथ प्रजापति और रवि जायसवाल ने बताया कि अनवरत हो रही बारिश से बलुहिया टोला से बखिरा मार्ग तक करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर दो फीट पानी जमा हो गया है। स्थानीय लोगों व अस्पताल पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों व वैक्सीन लगवाने वालो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घुटने भर पानी से होकर ही पीएचसी में जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर जल निकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने से सड़क पर जल जमाव हो गया है। हालांकि 13 अगस्त को विधायक राकेश सिंह बघेल ने निरीक्षण कर साफ-सफाई का निर्देश दिया था, इसके बाद भी जाम नाली की सफाई नहीं की गई। लोगों ने बताया कि लगभग 20 गांव का पानी इसी रास्ते से होकर जाता है।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर में जल निकासी की पोल खुल गई है। बारिश के कारण मुख्य सड़क की दोनों पटरियों पर पानी लग गया है। मुहल्ला अंजान शहीद नई बस्ती में चारों तरफ पानी भर जाने से मुहल्ले वासी पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं। इनका आवागमन भी बाधित हो गया है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को वार्ड सभासद रूही बेगम ने नगर प्रशासन से शिकायत कर जल निकासी व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा व ईओ ज्योतिमा वर्मा ने पानी से घिरे मोहल्ले का मुआयना किया और कर्मचारियों को पानी निकलवाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ज्योतिमा व चेयरमैन संगीता ने बताया कि पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही पानी कम हो जाएगा जल निकासी के लिए मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी।