फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water pipeline will be changed in city

Sant Kabir Nagar News: शहर में 100 करोड़ से बदली जाएगी पुरानी जर्जर पाइपलाइन

Sun, 24 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
water pipeline will be changed in city
सेंट्रल बैंक के पास टूटा पानी का पाइप जिससे पानी बर्बाद हो रहा।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

शहर की एक लाख आबादी को मिलेगा पीने का शुद्ध पानी
जहां नहीं पहुंची जलापूर्ति वहां बिछेगी नई पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में जलापूर्ति के लिए बिछाई गईं पाइपलाइनें करीब 30 साल पुरानी हो गई हैं। इससे पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लीकेज की समस्या बनी हुई है। लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। अब इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। शासन ने करीब 100 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना से पुरानी पाइपलाइनों को बदला जाएगा। इसके साथ ही समूचे शहर में प्रत्येक घर पानी पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। इसका शहर की करीब एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 30 साल पहले पाइपलाइन डाली गई थी। उस समय शहर की आबादी करीब 40 हजार थी। इस व्यवस्था के तहत शहर के 12 वार्डों में किसी तरह जलापूर्ति की व्यवस्था की गई थी। अब आबादी बढ़कर एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। पाइपलाइन भी जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। इससे शहरवासियों को पीने के स्वच्छ पानी का संकट है। इस समस्या को दूर करने तथा सभी 25 वार्डों में स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद व जल निगम शहरी ने करीब 100 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत पुरानी जर्जर हो चुकी पाइपलाइनों को बदला जाएगा। इसके साथ ही एक नई पानी की टंकी का निर्माण होगा, जबकि 150 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के तहत हर घर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की तैयारी है।
विज्ञापन

कोट
शहर में पीने के पानी की आपूर्ति की व्यवस्था काफी पुरानी है। इससे अक्सर लीकेज की समस्या बनी हुई है। नई परियोजना से लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंदन कुमार, शहरवासी

खलीलाबाद शहर में अभी सिर्फ 12 वार्डों में ही पीने की पानी की आपूर्ति होती है। यहां पर भी पाइपलाइन जर्जर है। घरों में प्रदूषित पानी आता है। पाइपलाइन बदले जाने से स्वच्छ पीने का पानी मिलने की उम्मीद है।
-दिलीप कुमार, शहरवासी

शहर की आबादी बढ़ी है, लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। पुरानी पाइपलाइनें जर्जर हैं। ऐसे में जो पानी आता है वह पीने योग्य नहीं है। अब उम्मीद है कि पानी का संकट दूर हो जाएगा।
-राजपाल सिंह, शहरवासी
कोट
शहरवासियों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने के प्रति नगर पालिका गंभीर है। इसके लिए 100 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिली है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।

-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

शहर के प्रत्येक घर पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए 100 करोड़ की परियोजना की मंजूरी मिली है। इसके तहत पुरानी पाइपलाइनों को बदला जाएगा। 150 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। एक नई पानी की टंकी भी बनेगी। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
-सुदेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed