{"_id":"613a3ee98ebc3ea756373357","slug":"water-logging-in-city-khalilabad-news-gkp408554776","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की बारिश से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की बारिश से शहर में जलभराव
विज्ञापन
गोलाबाबाजार में सड़क पर भरा बारिश का पानी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे की बारिश से शहर में जलभराव
मुख्य सड़क व पटरियों पर लगा पानी, कई मोहल्ले प्रभावित
बारिश थमने के बाद जल निकासी के लिए जूझते नजर आए कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की बारिश में खलीलाबाद के मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया है। सड़क व पटरियों पर तालाब जैसा दृश्य दिखाई दिया। जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आई और लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। स्कूल-कॉलेज परिसर के साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसरों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब 12 बजे से बारिश शुरू हुई और दो बजे तक जारी रही। बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्ग पर बैंक चौराहा, डाक बंगला के सामने, गोलाबाजार में घुटने तक पानी लग गया। ऐसी ही स्थिति आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास चौराहे तक जाने वाली सड़क की भी रही। डिवाइडर के एक तरफ भारी जलभराव मुसीबत बन गया। विधियानी मोड़ पर सड़क के आर-पार पानी बहता दिखा। घोरखल, विधियानी, तितौवा, मड़या, सरयू नहर कालोनी आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोग घरों में कैद हो गए हैं। कारण यह है कि घरों की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी पानी भरा हुआ है। इसमें सीएमओ कार्यालय के गेट, जिला अस्पताल परिसर, बीएसए कार्यालय, विकास भवन परिसर में आना-जाना मुश्किल हो गया है। यही नहीं जूनियर हाईस्कूल परिसर, मडया प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के परिसरों में पानी भर गया है। शहर के निवासी राकेश कुमार, राजकुमार, महेंद्र कुमार आदि ने कहा कि जल निकासी का इंतजाम ठीक न होने से समस्या खड़ी हुई है। पालिका प्रशासन ने यदि समय से ध्यान देकर नालियों की सफाई कराया होता तो इस कदर जलभराव नहीं होता।
इंसेट-
जल निकासी के लिए लगाए गए सफाई कर्मी
भारी जलभराव को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन भी अब चेता है। विभिन्न मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों को लगाकर जहां नालों से सिल्ट निकाली जा रही है, वहीं, मीट मंडी के पास बंद नाले को खुदवाया गया है। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जल निकासी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।