फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water level of Saryu and Rapti increased rapidly, pressure on dams increased

Sant Kabir Nagar News: सरयू और राप्ती का तेजी से बढ़ा जलस्तर, बांधों पर बढ़ा दबाव

Wed, 17 Sep 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Water level of Saryu and Rapti increased rapidly, pressure on dams increased
बिड़हरघाट गेट स्थल पर बढ़ता हुआ सरयू नदी का जलस्तर । संवाद
संतकबीरनगर/महुली। बरसात के चलते सरयू और राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते बांधों पर दबाव बढ़ा है। सरयू नदी लगातार बढ़त बनाए हुए है। नदी का जलस्तर बढ़ने से ढोलबजवा, चपरा पूर्वी, छपरा मगरबी, गायघाट में कटान भी हो रही है। वहीं राप्ती नदी का पानी बढ़ने से ठाठर, जोरवा में भी दबाव बना हुआ है। वहीं बांधों पर पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

सरयू नदी अनियमित रुप से बढ़ रही है। नदी वर्तमान में खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं राप्ती नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। नदी की बढ़त लगातार जारी है। ठाठर में स्थित गेज स्थल पर नदी के लगातार बढ़ने से करमैनी बेलौली बंधे पार काफी तेजी से दबाव बना रही है।
विज्ञापन

वहीं सरयू नदी लगातार 32 किलोमीटर लंबे एमबीडी बांध पर दबाव बना रही है। धनघटा क्षेत्र के ढोलबजवा, खालेपुरवा, चपरा पूर्वी, छपरा मगरबी, गायघाट दक्षिणी में कटान कर रही है। जगदीशपुर के राजकुमार बताते हैं कि सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने और बढ़ने से बांधों पर दबाव काफी तेजी से बढ़ा है। कटान तेज हुई है। ढोलबजवा गांव के पास पूरी सड़क कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान को रोकने के लिए ड्रेनेज खंड की टीम लगातार काम कर रही है। झाड़ियों और बड़ी-बड़ी डंडियों को नदी में डाला जा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। गायघाट के हरीराम का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने से गायघाट गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है। इस क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं पशुओं के चारे के लिए भी नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है। इतने दिनों में चारा धीरे-धीरे अपने समाप्ति के कगार पर पहुंच चुका है। इस स्थिति में पशुपालकों के सामने भी संकट है। वहीं धान की फसल भी लगातार डूबने के चलते पीली पड़ चुकी है। मेंहदावल क्षेत्र में बह रही राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखकर जोरवा गांव के वीरेन्द्र पांडेय कहते हैं कि इस बार नदी का यह सबसे अधिक जलस्तर है। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और बांधों पर दबाव बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed