{"_id":"5a5652404f1c1b07198b457c","slug":"water-corporation-employees-organized-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम कर्मियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर जल निगम कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का पुनर्गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को जल निगम कर्मियों ने धरना दिया। कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया।
उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के प्रवक्ता एवं अधिशाषी अभियंता वीपी सिंह के नेतृत्व में जल निगम कर्मियों ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश जल निगम के गठन से पूर्व की तरह उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग करने की मांग की।
जल निगम की ओर से कराए जा रहे परंपरागत कार्यों जैसे अमृत योजना आदि को अन्य संस्थाओं को दे देने के प्रमुख सचिव के आदेश की आलोचना की गई और उस आदेश को वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने जल निगम कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के साथ ही छठे वेतनमान के एरियर के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 17 जनवरी से जल निगम मुख्यालय पर जोनवार धरना शुरू किया जाएगा। धरना के दौरान ई-मनोज पाल, ऋषिकेश राय, मारकंडेय पांडेय, बाबूलाल सिंह, राम सोहरत, प्रेमचंद्र तिवारी, रामचंद्र, सुधीर कुमार, प्रिंस पांडेय, विकास वर्मा, विकास कुमार, अभिषेक पांडेय, सुधीर कुमार, विकास पटेल, मदन मिश्र, राम जतन, रामचंद्र, अश्विनी कुमार भारद्वाज, अरविंद कुमार दूबे, संतोष कुमार पांडेय, विश्वजीत, अमरनाथ पाठक, हरीराम यादव, अमित कुुमार, हरीसिंह, अजय कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।