फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   watching of voting centre from vebcasting

वेबकास्टिंग से हुई बूथों की निगहबानी

Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
watching of voting centre from vebcasting
वेबकास्टिंग से हुई बूथों की निगहबानी
विज्ञापन

-खलीलाबाद विस के कुर्थिया में ट्रक पलटने से तीन घंटे और बभनी बउरा में तकनीकी खराबी से वेबकास्टिंग प्रभावित
- 1021 मतदान केंद्रों में से 730 बूथों पर कंट्रोल रूप से पल-पल रखी गई नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। छठवें चरण के विधानसभा को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह से सख्त दिखाई दिया। आयोग ने जिले में बनाए गए संवेदनशील केंद्रों पर फर्जी वोटिंग जैसी कोई अप्रिय घटना न होने पाए, इसके लिए 730 बूथों को वेबसाइट से जोड़कर लाइव स्ट्रीमिंग कराया। साथ ही जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर बूथों की पल-पल निगहबानी भी की।
हालांकि, सीधा प्रसारण के दौरान कई मतदान केंद्रों से ईवीएम और वीवीपैट की खराबी की ही समस्याएं समय-समय पर आती रहीं। वहीं, खलीलाबाद विधानसभा के कुर्थिया में एक ट्रक पलटने से बूथ संख्या 192 की वेबकास्टिंग करीब तीन घंटे तक प्रभावित रही। जबकि, बभनी बउरा के बूथ संख्या 172 के प्रसारण के दौरान तकनीकी खराबी के चलते कुछ देर के लिए कैमरे बंद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में एसएनआर एजेंसी को नामित कर संवेदनशील 730 बूथों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑनलाइन मोड पर रखा गया था। इनके अलावा 50 बूथों को हॉफलाइन में रखा गया। वहीं, खलीलाबाद में 310 बूथों की लाइव वेबकास्टिंग और छह बूथ हॉफलाइन मोड पर रहे। धनघटा विस में 210 ऑनलाइन और 25 हॉफलाइन मोड में रखे गए थे। मेंहदावल विस में 211 ऑनलाइन और 19 हॉफलाइन मोड में रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
कोट
सभी मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग, धांधलेबाजी जैसी अप्रिय घटना की रोकथाम और देखरेख के लिए संवेदनशील 730 बूथों को ऑनलाइन मोड पर रखा गया था। लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयोग और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम दोनों स्तर से बूथों की देखरेख की जा रही थी। गनीमत था कि कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई।
- एस एन श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed