फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   warning of atmdah

आत्मदाह करने लखनऊ जा रहे परिवार को पकड़ कर घर लाई पुलिस

Thu, 27 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
warning of atmdah
आत्मदाह करने लखनऊ जा रहे परिवार को पकड़ कर घर लाई पुलिस
विज्ञापन

समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का पुलिस पर लगाया था आरोप
राष्ट्रपति, पीएम, सीएम, राज्यपाल आदि को भेजा था पत्र
26 जनवरी को राजभवन पर परिवार समेत आत्मदाह करने की दी थी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। मारपीट के मामले में समुचित धाराओं में मुकदमा न दर्ज किए जाने से आहत पीड़ित के आत्मदाह करने की चेतावनी से हलकान पुलिस आखिरकार उसे व उसके परिवार को गोरखपुर स्टेशन से पकड़कर घर लाई। पुलिस ने 24 घंटे तक उसके घर के बाहर रहकर पहरा भी दिया। मामला धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवहां बाबू गांव का है। इस गांव के महेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति, पीएम, सीएम, राज्यपाल व अन्य को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। न्याय न मिलने की स्थिति में राजभवन के सामने गणतंत्र दिवस पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी।

सेवहां बाबू गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति, पीएम, सीएम, राज्यपाल व अन्य को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा था। इसमें आरोप मढ़ा था कि उसके पट्टीदार से हुए विवाद के मामले में धर्मसिंहवा पुलिस ने मनमाने तरीके से बेटे से तहरीर लेकर धाराओं का अल्पीकरण करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। जबकि वह घायल पत्नी के इलाज के लिए उसे लेकर अस्पताल में भर्ती था। विरोध करने के बाद भी विवेचना के दौरान संसोधन नहीं किया गया। पुलिस ने समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया और काफी अन्याय किया है। अगर न्याय नहीं हुआ तो गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन के सामने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। महेंद्र सिंह ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ 25 जनवरी की शाम को गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। उसी दौरान धर्मसिंहवा पुलिस गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां से उन्हें व परिवार को पकड़कर घर लाई और नजरबंद कर दी। घर पर चौबीस घंटे तक पुलिस का पहरा रहा। जबकि एसओ धर्मसिंहवा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह घर पर ही थे, उन्हें कहीं से पकड़कर नहीं लाया गया, हां उन पर नजर रखी जा रही है। महेंद्र सिंह ने दो साल पहले भी ऐसी धमकी दी थी और घर पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed