फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wall painting on overbridge

Sant Kabir Nagar News: सेफ सिटी की ओर बढ़ा कदम, कबीर मय दिखेगा शहर

Mon, 08 Jan 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
wall painting on overbridge
सेफ सिटी  को लेकर मेंहदावल बाइपास के पास ओर​व्रिज पर वाल पेंटिंग का कार्य शुरू हुआ।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज की दीवारोें की रंगाई-पुताई शुरू
प्रमुख चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, आकर्षक बनेगा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी बनाने ओर कदम बढ़ गया है। मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज की दीवारों की वॉल पेटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा शहर में प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों पर भी वाॅल पेटिंग का कार्य होगा। इन स्थानों पर कबीर के दोहे और उनसे जुड़ीं बातें लिखी जाएंगी। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और सुदंरीकरण कार्य होगा। इससे शहर आकर्षक दिखेगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर की पहल पर खलीलाबाद काे सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके तहत खलीलाबाद में मेंहदावल बाईपास का विस्तार होगा और फव्वारा बनेगा। इसके साथ ही लाइटें लगाई जाएंगी और बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। डीएम की यह पहल रंग लाने लगी है। मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज की दीवारों को पिंक कलर में रंगा जा रहा है। इन पर संतकबीर के दोहे लिखे जाएंगे। साथ ही जन जागरूकता के लिए भी संदेश उकेरे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, शुगर मिल सहित अन्य चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं। डिवाइडरों की वाॅल पेंटिंग कर उस पर भी कबीर के दोहे और उनसे जुड़ीं बातें लिखीं जाएंगी। इस मुहिम के तहत शहर को कबीरमय बनाया जाएगा। ताकि बाहर से आने वाले लोगों को आकर्षित किया जा सके। ताकि मगहर में कबीर की परिनिर्वाण स्थली पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। इससे जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं, विकास की गति भी तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निवासी अब्दुल्लाह, अरविंद कुमार पाठक आदि ने कहा कि खलीलाबाद शहर को कबीर मय बनाने की प्रशासन की पहल सराहनीय है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और शहर की खूबसूरती भी निखरेगी।
कोट
खलीलाबाद को सेफ सिटी के रूप में विकसित किए जाने के लिए कार्य योजना तैयार कराई गई है। काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही शहर की तस्वीर बदली नजर आएगी।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed