फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voting in 6th phase in sant kabir nagar

छठे चरण में तीन मार्च को होगा जिले की तीनों विधान सभा में मतदान

Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
voting in 6th phase in sant kabir nagar
छठे चरण में तीन मार्च को होगा जिले की तीनों विधान सभा में मतदान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को विधान सभा चुनाव का एलान कर दिया। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिले में छठे चरण में तीन मार्च को तीनों विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में तेजी के साथ जुट गया है।
विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा रहा। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। इसके मुताबिक जिले में कुल 1295406 मतदाता है। इसमें इस बार 41853 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। नए मतदाताओं में पुरूष मतदाताओं की संख्या 17917 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 23516 है। इस बीच शनिवार को निर्वाचन आयोग ने सात चरणों में विधान सभा चुनाव कराने का एलान किया। इसमें जिले की मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा विधान सभा क्षेत्र में छठें चरण में तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

किस विधान सभा क्षेत्र में कितने मतदाता
प्रशासन के मुताबिक मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 1295406 हो गई है। इसमें मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में 456309 वोटर है, जिसमें पुरूष वोटर 243148, जबकि महिला मतदाता 212437 है, जबकि 31 अन्य वोटर हैं। इसी प्रकार खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में 453734 मतदाता हैं। इनमें 242946 पुरूष और 210785 महिला मतदाता है। जबकि तीन अन्य वोटर है। धनघटा विधान सभा में 385363 मतदाता हैं। इसमें 206092 पुरूष मतदाता और 179254 महिला मतदाता है, जबकि 17 अन्य वोटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की तैयारी
विधान सभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की सक्रियता काफी दिनों से है। जहां बहुजन समाज पार्टी ने सिर्फ खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है, वहीं अन्य दल अभी किसी भी विधान सभा में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इन दलों के संभावित दावेदार क्षेत्र में लगातार भ्रमण व जनसंपर्क कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सपा, भाजपा, कांग्रेस, पीस पार्टी, एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए लगातार मंथन कर रहे हैं। चुनाव के एलान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी दलों के प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।
विधानसभा चुनाव 2017 की तस्वीर
विधान सभा चुनाव 2017 में जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों से भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने 72061 मत पाकर जीत दर्ज किया था। जबकि बसपा के मशहूर आलम चौधरी 56024 मत और पीस पार्टी के डॉ. अय्यूब 42041 मत प्राप्त किए थे। इसी प्रकार मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के राकेश सिंह बघेल 86976 मत पाकर जीते थे, जबकि बसपा के अनिल त्रिपाठी 44062 मत और सपा के जयराम पांडेय 37557 मत प्राप्त किए थे। इसी प्रकार धनघटा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के श्रीराम चौहान 79572 मत पाकर विजेता हुए थे, जबकि सपा के अलगू चौहान 62663 मत और बसपा के नीलमणि 51938 मत हासिल किए थे।

आचार संहिता के तीन मामले हुए थे दर्ज
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2017 में आदर्श आचार संहिता के कुल तीन मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें बखिरा थाने में दो और दुधारा थाने में एक मामला पंजीकृत हुआ था। बखिरा में दर्ज मामले में आरोपी दोष मुक्त हो चुके हैं। जबकि दुधारा में दर्ज मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed