फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voters suffering in scorching sun and heat

UP Nikay Chunav 2023: अब तो छूट रहा मायका...आखिरी बार मतदान कर लेने दो, संतकबीरनगर में दिखा ऐसा नजारा

Fri, 12 May 2023 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Fri, 12 May 2023 11:20 AM IST
सार

नव सृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में पहली बार निकाय चुनाव हुआ। यहां वोट डालने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह था। नगर के गौरी राई वार्ड में बुधवार की रात में दीपा की शादी हुई। सारे रस्म पूरे हुए। बृहस्पतिवार को दीपा सुबह जब बरात विदाई के लिए दरवाजे पर खड़ी थी, तब मायके में अंतिम बार मतदान करने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन
Voters suffering in scorching sun and heat
मतदान करके निकलती नवविवाहिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में ससुराल जाने से पहले नई-नवेली दुल्हन ने मताधिकार के फर्ज को निभाया। उसने ठाना कि पहले वोट डालेगी, फिर मायके से विदा होकर ससुराल जाएगी। ऐसा करके उसने लोकतंत्र के विश्वास को मजबूत किया।
विज्ञापन


नव सृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में पहली बार निकाय चुनाव हुआ। यहां वोट डालने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह था। नगर के गौरी राई वार्ड में बुधवार की रात में दीपा की शादी हुई। सारे रस्म पूरे हुए। बृहस्पतिवार को दीपा सुबह जब बरात विदाई के लिए दरवाजे पर खड़ी थी, तब मायके में अंतिम बार मतदान करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


अब तक वह कई बार ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदान कर चुकी थीं। धर्मसिंहवा को नगर पंचायत का दर्जा उनकी विदाई के पहले मिला था। संयोग ऐसा था कि मतदान के एक दिन पूर्व उनकी शादी हुई। विदाई के वक्त बिलखते हुए उन्होंने अपने मायके के लोगों के सामने अंतिम बार मतदान करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों ने ससुराल वालों से राय ली। हालांकि विदाई में विलंब हो रहा था। जब यह बात पति को पता चली तो उन्होंने खुद पहल की। वह खुद दीपा को बूथ के पास तक ले गए। बूथ पर जाने के बाद कर्मचारियों और लोगों ने दीपा को बिना लाइन में खड़ा कराए ही मतदान कराकर वहां से विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed